सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने आज भगवान बाल्मिकी जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, योगेश यादव, उमेश झा, मुईन उद्दीन सिद्वीकी, निहाल अहमद, कुंदल पंजाबी, फरहा खान, नम्रता कौर सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।