सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के मनोवैज्ञानिक विभाग मे संरक्षक कुलपति एस. के. जैन के सहयोग से SPSS (स्टेटिकल पैकेज ऑफ सोशल साइंसेज़) पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन को किया गया। कार्यशाला के संयोजक विभागीय अध्यक्ष भूपिंदर सिंह ने सभी ऑनलाइन अतिथि और प्रतिभागियों को संबोधित किया।

तत्पश्चात आयोजन संयोगिता सुनैना कौर मान ने कार्यशाला के विषय का परिचय देते हुए रिसर्च में SPSS सॉफ्टवेयर प्रोग्राम कि उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ रिटा. दत्ता डी. राव ( हेड साइकोलॉजी रिसर्च यूनिट इंडियन स्टेटिकल इंस्टीट्यूट, कोलकाता) कार्यशाला के दौरान उन्होंने विषय का विस्तृत वर्णन किया | जिसमे ANOVA प्रतिगमन विश्लेषण के बारे में बताया और छात्रों के साथ प्रश्न उत्तर करके उनकी जिज्ञासा का समाधान किया। कार्यक्रम विशेषतः शिक्षको एवं अनुसंधानिक विद्वान व छात्रों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतिम मे प्रतिभागियों को ई- सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।