आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे कोरिया जिले के बैकुंठपुर की सभा में पहुंचे हैं। 5 दिन के अंदर यह दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा है। इसके साथ ही वे कोरबा जिले में प्रचार करेंगे। खड़गे ने कहा कि, यह सिर्फ चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। पहले के चुनाव ऐसे नहीं होते थे।

बीजेपी की सरकार, मोदीजी और RSS संविधान को बदलना चाहता है। बार बार राहुल गांधी का नाम लेते हैं। उनको कांग्रेस से डर लगता है, कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है। बीजेपी अमीरों के लिए लड़ती है। बीजेपी गरीबों के लिए लड़ने वालों को सत्ता से दूर रखने के लिए कई कोशिश कर रही है।

चुनाव आते ही केंद्र की एजेंसी एक्टिव हो जाती है

चुनाव आते ही केंद्र सरकार की एजेंसियां कांग्रेस पर घात डालती हैं। कांग्रेस कार्य़कर्ताओं और नेताओं के ऊपर ED, CBI और इनकम टैक्स की टीम छापा मारती है। यह सिर्फ कांग्रेस पर होता है, बीजेपी नेताओं पर क्यों नहीं। बीजेपी में तो कई अमीर नेता हैं।

कांग्रेस इन छापों से डरने वाली नहीं है। हम मजबूती के साथ फिर से जीत कर आएंगे और जो वादे हमने किए हैं वह पूरे करेंगे। इसमें कोई शक नहीं कांग्रेस जो वादा करती है वह पूरा करती है। पिछले बार भी किए वादे हमने पूरे किए हैं।

‘CBI, ED और IT बीजेपी के कैंडिडेट हैं’

मोदीजी हमें कहते हैं कि कांग्रेस वोट के लिए तोड़ती है, लेकिन सच तो यह है कि बीजेपी समाज को तोड़ती है, धर्म के नाम पर देश को बांट रही है। बीजेपी हमारे एक कैंडिडेट के मुकाबले में 3 कैंडिडेट उतारती है। बीजेपी के 3 कैंडिडे हैं, CBI, ED और इनकम टैक्स।

यह लोग कांग्रेस कैंडिडेट पर रातों रात अटैक करती है। उनके घर जाकर हतोत्साहित करते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरने वालों में से नहीं है। बीजेपी वाले आपके दुख दर्द में शामिल नहीं होते। बीजेपी वाले सिर्फ चुनाव के समय आते हैं। लेकिन हमारे विधायक हर समय आपके साथ है।

‘MCB को नया जिला कांग्रेस ने बनाया’

इस मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर को जिला कांग्रेस ने बनाया। पॉलिटेक्निक कॉलेज कांग्रेस ने खोला। हर जिले में महात्मा गांधी रुलर इंडस्ट्रियल पार्क हमने खोला। नए जिला अस्पताल का हमने भूमिपूजन किया है और वह बन भी जाएगा। कांग्रेस आपके लिए काम करती है आपको भी कांग्रेस के पीछे डटकर खड़े रहना होगा।

छत्तीसगढ़ में जो काम हो रहा है उस काम की पूरे देश में सभी सराहना कर रहे हैं। धान खरीदी, इंग्लिश स्कूल खोलने के फैसले को सभी ने सराहा है। गरीबों के बच्चे अब इंग्लिश में पढ़ाई कर रहे हैं। गरीबों के बच्चे अब पढ़ाई कर रहे विदेश भी जा सकते हैं।