सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पुराने शहर के व्यापारियों ने गुरुवार को ‘दैनिक भास्कर’ के ‘आइए बने पंछियों का सहारा’ अभियान से जुड़कर आजाद मार्केट में राहगीरों को सकोरे बांटे और उनमें पंछियों को पानी रखने के लिए प्रेरित किया। वहीं व्यापारियों ने संकल्प लिया कि हम नियमित रूप से मिट्‌टी के सकोरों में पंछियों को दाना और पानी देंगे।

भोपाल में इस बार तेज गर्मी पड़ रही है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक जा चुका है। ऐसे में पंछियों को पानी नहीं मिल रहा है। इस स्थिति को देखते हुए भास्कर ने यह अभियान चलाया है। पुराने शहर में स्व: अजय अग्रवाल परमार्थ एवं धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद दास अग्रवाल ने सदस्य अनुपम अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण बंसल, दिनेश गोयल, राकेश अग्रवाल (जी साब) एवं अन्य साथियों के साथ राहगीरों को मिट्‌टी के सकोरे वितरित किए हैं। उन्होंने पंछियों को संरक्षण देने का भी संकल्प दिलाया।