सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 मार्च को असम के काजीरंगा नेशनल पार्क और टाइगर रिजर्व का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री 8 मार्च की शाम नेशनल पार्क पहुंचेंगे और रात वहीं बिताएंगे। इस दौरान पीएम जीप सफारी पर निकलेंगे और हाथी की सवारी भी करेंगे।

डिवीजनल फॉरेस्ट अफसर अरुण विग्नेश ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर 7 से 9 मार्च तक काजीरंगा नेशनल पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा। काजीरंगा को नेशनल पार्क का दर्जा 1974 में मिला था और इस साल काजीरंगा इस उपलब्धि की गोल्डन जुबली मना रहा है।

गृह प्रवेश सेरेमनी में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

पीएम मोदी 9 मार्च को जोरहाट में विश्व प्रसिद्ध अहोम जनरल लाचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए गए 5.5 लाख घरों के लिए गृह प्रवेश समारोह में शामिल होंगे और लाभार्थियों को घर सौपेंगे।

पीएम शिवासागर में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे और जोरहाट के मेलेंग मेटेली पोथार में जनसभा में स्पीच देंगे। मार्च को प्रधानमंत्री अरुणाचल जाएंगे, जहां वे वेस्ट कामेंग में सेला टनल का उद्घाटन करेंगे।

असम के बाद प्रधानमंत्री 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश का भी दौरा करेंगे। अरुणाचल प्रदेश में वे पश्चिम कामेंग में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे। फिर पीएम मोदी ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

PM अगले 10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा करेंगे: 29 प्रोग्राम में शामिल होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले 10 दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि PM मोदी 4 मार्च से अगले 10 दिनों में तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली का दौरा करेंगे। 10 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश में होंगे और आजमगढ़ में कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन करेंगे।

11 मार्च: प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में ‘नमो ड्रोन दीदी’ और ‘लखपति दीदी’ कार्यक्रम से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। फिर द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। शाम को वो डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

12 मार्च: PM मोदी गुजरात के साबरमती और राजस्थान के पोखरण का दौरा करेंगे।

13 मार्च: PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात और असम में तीन महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

मोदी बोले- विपक्ष कहता है मेरा परिवार नहीं: देश मेरा परिवार; देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए जीवन खपा दूंगा​​​​​​​

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (4 मार्च) को तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। इसके बाद उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित किया। 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने परिवारवाद, कांग्रेस, BRS और तेलंगाना के विकास पर बात की।