सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अपोलो आयुरवैद, भारत का प्रमुख NABH-मान्यता प्राप्त प्रिसिजन आयुर्वेद हॉस्पिटल नेटवर्क, अब आयुर्वेद उत्पाद क्षेत्र में रणनीतिक प्रवेश कर रहा है, जो कि क्लीनिकल केयर से परे एक महत्वपूर्ण विस्तार है। यह नया पोर्टफोलियो प्राचीन शास्त्रीय योगों, ओटीसी उत्पादों (बिना पर्ची वाले) और मेडिकल फूड्स को शामिल करता है, जिसे भारत के लगभग ₹60,000 करोड़ के आयुर्वेद बाजार की बढ़ती मांग को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है, जो हर वर्ष 16% से अधिक की दर से बढ़ रहा है।
उद्योग में पहली बार, अपोलो आयुरवैद के उत्पादों में ऐसे क्लीनिकली प्रमाणित योग हैं जिन्हें NABL-मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं द्वारा सुरक्षित प्रमाणित किया गया है — जिसमें हैवी मेटल्स, अफ्लाटॉक्सिन्स, सूक्ष्मजीवों की मात्रा आदि की जांच की गई है। उपभोक्ता हर उत्पाद के लिए QR कोड के माध्यम से इसकी परीक्षण रिपोर्ट को देख सकता है, जो आयुर्वेद उत्पाद बाजार में सबसे उच्च और प्रमाण आधारित सुरक्षा मानक को स्थापित करता है।
डॉ. प्रीथा रेड्डी, उपाध्यक्ष, अपोलो हॉस्पिटल्स और चेयरपर्सन, अपोलो आयुरवैद ने कहा:
“परीक्षित और सुरक्षित आयुर्वेद उत्पादों की दिशा में अपोलो आयुरवैद का यह कदम पारंपरिक चिकित्सा में सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रभावशीलता के मानकों को फिर से परिभाषित करता है। यह विस्तार क्लीनिकल उत्कृष्टता की मज़बूत नींव पर आधारित है और प्रमाण-आधारित प्रिसिजन आयुर्वेद के प्रति हमारी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”
राजीव वासुदेवन, संस्थापक, प्रबंध निदेशक और सीईओ, अपोलो आयुरवैद ने कहा:
“दो दशकों की क्लीनिकल विशेषज्ञता के साथ, अब हम प्रिसिजन आयुर्वेद को एक उपभोक्ता बाजार तक विस्तार दे रहे हैं। यह नया खंड न केवल हमारे इनपेशेंट-आउटपेशेंट केयर मॉडल को पूरक करता है, बल्कि यह 500 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य लेकर अगले 5 वर्षों में हमारे विकास का प्रमुख स्तंभ बनेगा।”
यह आयुर्वेद उत्पाद डिवीजन एक स्वतंत्र व्यावसायिक इकाई के रूप में विकसित किया जा रहा है, जबकि यह अपोलो आयुरवैद के व्यक्तिगत, सुरक्षित और क्लीनिकल-आउटकम आधारित हेल्थ केयर के मूलभूत सिद्धांतों से जुड़ा रहेगा।
जहां शास्त्रीय योगों को केवल चिकित्सकीय पर्ची पर उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं OTC और मेडिकल फूड्स को रिटेल व डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
OTC उत्पाद श्रृंखला में क्रीम्स, ट्रांसडर्मल पैड्स, एसेंशियल एक्सट्रैक्ट्स जैसे नवाचारी फॉर्मेट शामिल हैं, जो महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों जैसे विशेष वर्गों और दर्द, नींद, तनाव, त्वचा आदि जैसे खास उपयोगों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
अपोलो आयुरवैद ने हाल ही में अवेस्थगेन लिमिटेड के साथ साझेदारी की है — जो एक इंटीग्रेटेड सिस्टम्स बायोलॉजी प्लेटफ़ॉर्म कंपनी है — जिससे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित, बॉटेनिकल-एक्टिव्स आधारित डायटरी सप्लीमेंट्स को सह-विकसित और लॉन्च किया जा रहा है, जो शुगर-फ्री, कृत्रिम रंग व स्वाद से मुक्त होंगे। इसके बाद विशेष चिकित्सा संकेतों के लिए आयुर्वेदिक मेडिकल फूड्स की एक नई श्रृंखला लॉन्च की जाएगी।
#अपोलोआयुरवैद #आयुर्वेदिकउत्पाद #परीक्षितआयुर्वेद #प्रमाणितस्वास्थ्य #OTCआयुर्वेद #भारतीयनवाचार #सुरक्षितआयुर्वेद