आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : हरियाणा के अंबाला में इंडियन एयरफोर्स प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेट की गई। शो फाइव स्क्वाड्रन के 75 साल पूरे होने पर अंबाला कैंट के एयरफोर्स स्टेशन पर 2 दिन तक एयर शो हुआ। शुक्रवार को कार्यक्रम में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल पीएम सिन्हा बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हैं।

एयर शो में सबसे पहले आकाश गंगा की टीम ने करतब दिखाए। यहां पैराशूट तिरंगे के रंग में रंगे दिखे। आकाश गंगा की टीम जहाज से पैराशूट के जरिए आसमान में उतरी। उसके बाद पैराशूट के जरिए करतब दिखाए। इसके बाद राफेल ने उड़ान भरी। सूर्य किरण की टीम ने हार्ट बनाया।

अब देखें एयर शो की फोटो…

आसमान में करतब दिखाने के बाद जमीन पर उतरती आकाश गंगा टीम।

आसमान में सूर्य किरण की टीम करतब दिखाते हुए।

सूर्य किरण की टीम करतब दिखाते हुए

एयर शो में करतब दिखाती हुई आकाश गंगा टीम।

अंबाला में आकाश गंगा टीम आसमान में शानदार करतब दिखाते हुए एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुई।।

अंबाला से राफेल की उड़ान, जिसे देखते ही लोगों ने तालियां बजाई।

एयर शो में करतब दिखाती हुई आकाश गंगा टीम।

एयर शो में तिरंगे के रंग में रंगे पैराशूट से जवान उतरता हुआ

अंबाला में एयर शो देखने के लिए पहुंचे लोग।

अंबाला में एयरफोर्स का एयर शो:राफेल-जगुआर ने भरी उड़ान, पैराशूट से उतरे जवान,आकाश गंगा व सूर्य किरण टीम ने दिखाए करतब

अंबाला में इंडियन एयरफोर्स प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन कर रही है। शो फाइव स्क्वाड्रन के 75 साल पूरे होने पर अंबाला कैंट के एयरफोर्स स्टेशन पर पहले दिन 1 घंट से अधिक समय तक एयर शो चला। यहां सबसे पहल जगुआर ने उड़ान भरी। एयर शो में राफेल और आकाश गंगा व सूर्य किरण टीम ने भी करतब दिखाए। एयर शो यूट्यूब पर भी लाइव दिखाया गया |