सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल के सेंटर फॉर मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी द्वारा मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
7 मार्च तक चलने वाली इस कार्यशाला का उद्घाटन एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर अजय सिंह ने किया। कार्यशाला के महत्व पर चर्चा करते हुए प्रोफेसर सिंह ने कहा कि आज हमें अपने टीचिंग के तरीकों में बदलाव लाना होगा।
बच्चों में इंटरेस्ट बनाए रखने के लिए टीचिंग को और इंटरएक्टिव बनाना होगा । उन्होंने कहा कि बदलते हुए परिवेश में हमें छात्रों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए और उनकी जरूरत को समझते हुए तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। ताकि हम बच्चों को और अच्छी तरह से शिक्षा दे सके।
उन्होंने संकाय प्रतिभागियों को कार्यशाला से मिली सीख को अपनी कक्षाओं, नैदानिक शिक्षण सत्रों में अभ्यास में लाने और परीक्षा के दौरान अच्छी मूल्यांकन प्रथाओं को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। इससे पहले उपस्थिति का स्वागत करते हुए सेंटर फॉर मेडिकल एजुकेशन टेक्नोलॉजी की अध्यक्ष डॉक्टर वैशाली वेंडेस्कर ने कहा कि इस कार्यशाला में 35 संकाय सदस्य भाग ले रहे हैं और इस कार्यशाला के द्वारा इन संकाय सदस्यों को टीचिंग मेथड्स के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि उनका कौशल विकास हो सके ।
इसके अलावा टीचिंग में टेक्नोलॉजी का प्रयोग कैसे किया जा सकता है यह भी इस तीन दिवसीय कार्यशाला में सिखाया जाएगा।