सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एम्स भोपाल के नेत्र रोग विभाग की प्रोफेसर और प्रमुख भावना शर्मा को हाल ही में आयोजित मध्य प्रदेश राज्य नेत्र रोग सोसायटी के वार्षिक सम्मेलन में “द स्टार ऑफ एमपी गोल्ड मेडल” से सम्मानित किया गया। एमपीएसओएस का 46वाँ वार्षिक सम्मेलन उज्जैन में आयोजित किया गया था। नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में डॉ. भावना शर्मा के समर्पण और महत्वपूर्ण उपलब्धियों ने उन्हें पहचान दिलाई है। इसके अलावा, भावना शर्मा को ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के अचीवमेंट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
एम्स, भोपाल के कार्यपालक निदेशक अजय सिंह ने भावना शर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी है।