सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल की छात्र परिषद ने एक शानदार गरबा नाइट का आयोजन किया। उत्सव पारंपरिक पूजा के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गए ऐसा ही एक कार्यक्रम था वेल ड्रेस्ड – मिस्टर और मिस एम्स इस दौरान सबसे अच्छा गरबा नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। गरबा नाइट उत्सव, एकता और उत्सव की सच्ची भावना के साथ छात्रों और संकाय सदस्यों ने मिल जुल कर हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया ।