आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अहमदाबाद-कच्छ हाईवे पर ध्रांगध्रा बायपास के पास गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए।
बायपास पर स्पीड से जा रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पलट गई और डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे एक आयसर ट्रक से टकरा गई थी।
मौके पर ही हो गई 4 की मौत
हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार 7 लोगों में से 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन घायलों की हालत भी गंभीर है। पास ही के गांव के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को मौके पर बुलाया और किसी तरह घायलों को कार से निकाला।
पुलिस ने पंचनामा कर मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए ध्रांगध्रा के सरकारी अस्पताल भेज दिए हैं। वहीं, तीनों गंभीर घायलों का इलाज भी इसी अस्पताल में हो रहा है।
मृतकों के नाम
(1) कांजी भूपतभाई
(2) उमेश जगदीशभाई
(3) करशन भरतभाई
(4) किरण मनुभाई सुरेला
घायलों के नाम
(1) अमित जगदीशभाई
(2) कानाभाई रायधनभाई सुरेला
(3) सुरेश शंभूभाई धमेचा।