सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन महाराज की तृतीय महाआरती आईटीसी पार्क, कमला पार्क स्थित अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष की गई। जिसकी जजमानी अग्रसेन समाज समिति भेल भोपाल द्वारा की गई।

मीडिया प्रभारी नितिन गुप्ता एवं विनीत अग्रवाल ने बताया कि महाआरती भोपाल अग्रबंधुओं द्वारा पावन नवरात्रि से प्रारंभ की गई है। जो कि प्रत्येक महा के प्रथम किए जाने का निर्णय लिया है। इसी श्रृंखला को यथावत रखते हुए तृतीय महाआरती का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन महाराज की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण किया गया। उपस्थित सभी अग्रबंधुओं ने भगवान अग्रसेन महाराज एवं मां कुलदेवी लक्ष्मी की आरती की।

महाआरती में अग्रसेन समाज समिति भेल के अध्यक्ष आर.के. गुप्ता, भेल महिला मण्डल अध्यक्ष निशा गुप्ता, मुकेश गोयल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, रानी मित्तल, हर्षा अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सीमा गुप्ता, तनेश गोयल, अध्यक्ष युवा मण्डल अमित मित्तल, अनिल गुप्ता, रवि अग्रवाल, रोहित गुप्ता, शरद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, आशीष गुप्ता, नरेनद्र गुप्ता, धीरज अग्रवाल सहित अनेक अग्रबंधु उपस्थित हुए।