सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एम्स भोपाल के एनाटोमी विभाग में स्कॉटलैंड की इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ़ एडवांसमेंट इन किनेंथरोपोमेट्री के साथ मिल कर एक तीन दिवसीय कोर्स का शुभारंभ हुआ। यह कोर्स गतिशील अवस्था में मानव शरीर की संरचना को सिखाने के लिए महत्वपूर्ण है। किनंथरोपोमेट्री शारीरिक बनावट के अनुसार उपयुक्त गतिशीलता का पूर्वानुमान लगा सकती है ।
यह खिलाड़ियों या फिर खेल कूद से उपजी चोटों के निदान के लिए बहुत उपयोगी है। इस कोर्स का उद्घाटन एम्स भोपाल के निदेशक अजय सिंह ने किया। एम्स भोपाल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट शशांक पुरवार भी इस मौक़े पर उपस्थित थे। अजय सिंह ने इस कोर्स में डॉक्टर्स के सहभागिता पर जोर दिया और एम्स भोपाल में स्पोर्ट्स मेडिसिन पर काम करने के लिए भी प्रेरित किया। कोर्स के लिए देश के विभिन्न हिस्से से एनाटोमिस्ट, फिजियोलॉजिस्ट और फ़िज़ियोथेरपिस्ट ने रजिस्टर किया है। अनूप अधिकारी, जोकि एक सर्टिफ़ाइड किनांथरोपोलॉजिस्ट हैं, वह इस कोर्स का संचालन कर रहे हैं। सुनीता अठवाले ने स्वागत भाषण में इस कोर्स के महत्व को बताया। कुसुम गाँधी, एसोसियेट प्रोफेसर एनाटॉमी, इस कोर्स का संचालन कर रही है।