आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह के करीबियों के यहां बुधवार को एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने छापा मारा। एक्शन शराब नीति केस के सिलसिले में लिया गया है। संजय सिंह ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है।

उन्होंने कहा- मैंने ED की फर्जी जांच को पूरे देश के सामने उजागर किया। इसे लेकर ED ने गलती मानी। जब मेरे पास कुछ नहीं मिला तो आज मेरे सहयोगियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर ED ने छापा मारा है। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। ये जुर्म की इंतिहा है। चाहे जितना जुर्म करो लड़ाई जारी रहेगी।

ED और CBI शराब नीति केस में अनियमितता की जांच कर रही है। CBI ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से वे एजेंसी की हिरासत में हैं। ED ने चार्जशीट में सिसोदिया को मुख्य साजिशकर्ता बताया था।

ED ने चार्जशीट में कहा था- AAP के बड़े नेता और साउथ ग्रुप का षड्यंत्र

ED ने कहा था कि शराब नीति केस आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेता और BSR नेता के. कविता, YSR कांग्रेस सांसद वाले तथाकथित ‘साउथ ग्रुप’ का षड्यंत्र था। ED ने इस मामले में अब तक 11 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

सिसोदिया अभी तिहाड़ में, बीमार पत्नी को वीडियो कॉल करने की इजाजत मिली

सिसोदिया अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में अंतरिम जमानत की मांग की थी। उन्होंने अदालत से कहा था कि उनकी पत्नी बीमार है। हाईकोर्ट ने 3 मई को कोर्ट ने CBI को नोटिस जारी कर पूछा था कि इस पर आपका क्या कहना है।

11 मई को अदालत ने जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया था, लेकिन सिसोदिया को पत्नी से वीडियो कॉल पर बात करने की इजाजत दे दी। अदालत ने जेल अधिकारियों को मैन्यूअल के हिसाब से पूर्व डिप्टी सीएम को एक दिन के अंतराल पर दोपहर 3 से 4 बजे के बीच पत्नी बात कराने का निर्देश दिए।

सिसोदिया ने पत्नी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए याचिका दाखिल कर अंतरिम जमानत की मांग की थी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति केस से जुड़े CBI केस में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर गुरुवार को फैसला सुरक्षित रख लिया है।

CBI की चार्जशीट में भी सिसोदिया आरोपी

CBI ने चार्जशीट में भी सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है। उनके अलावा कारोबारी विजय नायर भी मुख्य आरोपी हैं। हैदराबाद के CA बुच्ची बाबू गोरंटला, अर्जुन पांडे और अमनदीप सिंह ढल का भी नाम भी चार्जशीट में है। बुच्ची बाबू तेलंगाना के CM चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के CA हैं। इस मामले में ED कविता से भी पूछताछ कर चुकी है। एक अन्य संदिग्ध अभिषेक बोइनपल्ली का भी नाम है।

CBI का आरोप है कि अभिषेक ने साउथ ग्रुप के इशारे पर 20-30 करोड़ रुपए जुटाए। ये पैसा विजय नायर को दिनेश अरोड़ा के माध्यम से जुलाई और सितंबर 2021 के बीच नकद दिया गया था। सिसोदिया ने महेंद्रू की कंपनी इंडो स्पिरिट की एप्लिकेशन पर कार्रवाई करने के लिए व्यक्तिगत रूप से दखल दिया था।