सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में रंगमंच के मूल तत्व एवं संस्कृत नाटकों के निर्देशन पर 21 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।
इस कार्यशाला में प्रतिभागिता के लिए देश के विभिन्न राज्यों जिनमें प्रमुख रूप से उत्तराखंड हिमाचल प्रदेश जम्मू अगरतला उड़ीसा हरियाणा तमिलनाडु इत्यादि से छात्रों का आगमन हुआ। परिसर में उद्घाटन सत्र का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे संस्कृत साहित्य के मर्मज्ञ एवं राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के पूर्व कुलपति राधा वल्लभ त्रिपाठी, आचार्य त्रिपाठी ने संस्कृत नाट्य के प्रयोग विषयक कहीं जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की, सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित मुंबई विश्वविद्यालय रंगमंच कला अकादमी के निदेशक एवं प्रख्यात फिल्म अभिनेता प्रो.योगेश सोमण ने छात्रों को रंगमंच प्रयोग के मूलतत्व विषयक मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में ऑनलाइन माध्यम से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर श्रीनिवास वरखेड़ी उपस्थित रहे तथा उन्होंने इस उत्तम आयोजन के लिए परिसर को बधाइयां दी एवं उचित मार्गदर्शन दिया। अतिथियों का स्वागत एवं प्रस्ताविक प्रस्तुतीकरण भोपाल परिसर के निदेशक रमाकांत पांडे ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रसाद भिड़े का रहा। कार्यक्रम का संचालन आयुष दीक्षित ने किया। एवं सहयोग हरीश मिश्रा का रहा। यह 21 दिवसीय कार्यशाला परिसर के भवभूति प्रेक्षागार में आयोजित की जा रही है, विभिन्न व्याख्यानों का और प्रयोग का आयोजन होगा, प्रमुख रूप से आने वाले विशेषज्ञों में संस्कृत वाचिक के प्रशिक्षण हेतु विश्वविद्यालय के जयपुर परिसर के वरिष्ठ आचार्य वाई एस रमेश का आगमन होगा। प्रख्यात नृत्यांगना श्रीमती ऐश्वर्या हरीश एवं प्रख्यात रंगकर्मी सुरेश बाबू भी कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।