सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: कांग्रेस इस समय राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा मध्यप्रदेश में है।
2024 लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे आने वाले दिनों में CWC यानी कांग्रेस कार्य समिति द्वारा पारित होने के बाद जारी किया जाएगा।
कांग्रेस के प्रस्तावित घोषणापत्र के ब्लूप्रिंट में रोजगार, मंहगाई से राहत और सामाजिक न्याय पर खास फोकस किया गया है। युवाओं को अपने पाले में करने की रणनीति के तहत कांग्रेस केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख सरकारी पदों को भरने का वादा करने जा रही है।
कांग्रेस के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 6 हजार महीना और केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण का जिक्र भी किया गया है। OBC वोट बैंक को साधने के लिए जाति आधारित जनगणना करवाने और पिछड़ी जातियों के लिए आरक्षण की सीमा बढ़ाने का भी वादा किया गया है।
गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा
पिछले लोकसभा चुनाव के वादे को दोहराते हुए कांग्रेस न्यूनतम आय योजना के तहत गरीबों को 72 हजार सालाना देने का वादा करेगी। कांग्रेस घोषणापत्र के लिए तैयार दस्तावेज में मुस्लिमों को लुभाने के लिए सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू करने का जिक्र भी किया गया है।
2024 के लिए कांग्रेस के 20 बड़े वादे
युवा
केंद्र सरकार के 30 लाख खाली पद भरे जाएंगे
जॉब कैलेंडर जारी होगा
सरकारी परीक्षा फॉर्म फ्री
पेपर लीक के खिलाफ कठोर कानून
अग्निपथ योजना बंद होगी
ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारी बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने के लिए भत्ता
महिला
महिलाओं को 6 हजार प्रति माह
केंद्र सरकार की नौकरियों में 33% आरक्षण
हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या बढ़ाई जाएगी
सस्ते गैस सिलेंडर
पिछड़ा वर्ग
जाति आधारित जनगणना करवाई जाएगी
OBC आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाएगी
किसान
फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP को कानूनी दर्जा दिया जाएगा
गरीब
न्यूनतम आय योजना के तहत गरीब परिवारों को 72 हजार सालाना मिलेगा
मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ा कर 400 रुपए की जाएगी
अल्पसंख्यक
सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू की जाएगी
दलित
भेदभाव के खिलाफ रोहित वेमुला के नाम पर कानून
स्वास्थ्य
गहलोत सरकार की चिरंजीवी योजना की तर्ज पर स्वास्थ्य बीमा योजना
खेल से जुड़े ग्रामीण बच्चों के लिए स्कॉलरशिप
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा
कांग्रेस बोली- I.N.D.I.A ब्लॉक के बीच सीट बंटवारा फाइनल: पश्चिम बंगाल पर फैसला नहीं हुआ; जम्मू-कश्मीर में PDP गठबंधन से अलग हुई
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने मंगलवार 5 मार्च को कहा कि कांग्रेस ने I.N.D.I.A ब्लॉक के अन्य सभी दलों के साथ अपने सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। हालांकि, पश्चिम बंगाल को लेकर कोई फैसला नहीं हो पाया। ममता बनर्जी ने यहां गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने की घोषणा की है।