आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एडटेक कंपनी ‘फिजिक्स वाला’ 120 कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। कंपनी के अनुसार ये छंटनी परफॉर्मेंस बेस्ड वैल्यूएशन प्रोसेस का हिस्सा है। फिजिक्स वाला के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर सतीश खेंग्रे के बताया कि हम नियमित रूप से मध्यावधि और अक्टूबर में कंपनी के खत्म हुए पीरियड में परफॉर्मेंस का रिव्यू करते हैं।
अक्टूबर में खत्म होने वाले साइकिल में हमारी वर्क फोर्स के 0.8% से कम एंप्लाइज यानी 70 से 120 ऐसे लोगों को कहीं और नौकरी खोजने के लिए कहा जा सकता है, जिनका परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं है।
कंपनी करेगी 1000 एंप्लाइज की हायरिंग
फिजिक्स वाला में एक ओर तो एंप्लाइज को निकाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आने वाले समय में करीब हजार लोगों को नौकरी पर रखने की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिजिक्स वाला अगले छह महीनों में अपने ग्रोथ प्लान पर काम कर रहा है। इसी के चलते कंपनी करीब 1000 एंप्लाइज को यहां नौकरी पर रखने का प्लान बना रही है।
2016 में शुरू हुआ था फिजिक्स वाला
प्रयागराज के रहने वाले अलख पांडेय ने 2016 में फिजिक्स वाला नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया। एक साल में करीब 4 हजार सब्सक्राइबर ही मिले। इसके बाद आसान और मजेदार अंदाज में फिजिक्स पढ़ाने का तरीका निकाला, जिसके बाद अब करीब 70 लाख सब्सक्राइबर के साथ अलख यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय हो गए हैं। फिजिक्स वाला अलख पांडे यूट्यूब चैनल पर JEE Mains, JEE Advance, इंजीनियरिंग के अलावा NEET और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाती है।
देश के 85 शहरों में है फिजिक्स वाला के सेंटर्स
पूरे देश में फिजिक्स वाला के 85 शहरों में सेंटर्स या क्लासेस हैं। फिजिक्स वाला की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार उसके पास 35 लाख से अधिक स्टूडेंट रजिस्टर्ड हैं। वहीं 78 लाख से अधिक यूट्यूब सब्सक्राइबर जुड़े हुए हैं।