आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  देश का नए संसद भवन के निर्माण का काम लगभग पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार शाम नए संसद का दौरा करने पहुंचे। वहां उन्होंने एक घंटे से ज्यादा का समय बिताया और भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान PM ने दोनों सदनों में तैयार की जा रही फैसिलिटी का जायजा लिया। उन्होंने संसद के निर्माण में लगे मजदूरों के साथ बातचीत भी की। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 2019 में सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना शुरू की थी, जिसमें नए संसद भवन का निर्माण भी शामिल है। PM मोदी ने दिसंबर 2020 को इसकी आधारशिला रखी थी। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 20 हजार करोड़ रुपए है। प्रधानमंत्री के साथ साथ लोकसभा स्पीकर ओम विरला भी मौजूद थे।

क्यों बनाई जा रही नई बिल्डिंग?

मौजूदा संसद भवन को 95 साल पहले 1927 में बनाया गया था। मार्च 2020 में सरकार ने संसद को बताया था कि पुरानी बिल्डिंग ओवर यूटिलाइज्ड हो चुकी है और खराब हो रही है। इसके साथ ही लोकसभा सीटों के नए सिरे से परिसीमन के बाद जो सीटें बढ़ेंगी, उनके सांसदों के बैठने के लिए पुरानी बिल्डिंग में पर्याप्त जगह नहीं है। इसी वजह से नई बिल्डिंग बनाई जा रही है।