आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पश्चिम बंगाल में रामनवमी से शुरू हुई हिंसा अब भी जारी है। हुगली के रिशरा इलाके में सोमवार देर रात रेलवे स्टेशन के बाहर पथराव हुआ। पूर्वी रेलवे के मुख्य PRO कौशिक मित्रा ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात 10 बजे से 1 बजे तक हावड़ा-बैंडल रूट पर सभी लोकल, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। रिशरा स्टेशन के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को हिंदू भाई-बहनों से अपील की कि वे रमजान के महीने में मुस्लिमों की रक्षा करें। ममता ने यह अपील 6 अप्रैल को हनुमान जयंती से पहले की है। ममतस ने कहा कि मैं 6 अप्रैल के लिए अपने लोगों के लिए अलर्ट जारी करना चाहूंगी। हम बजरंगबली का सम्मान करते हैं, लेकिन भाजपा इस आयोजन की आड़ में दंगे कराने की योजना बना सकती है।