आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संसद के विशेष सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 5 सितंबर को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक बुलाई है। केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के लिए संसद में विशेष सत्र बुलाया है। इस बीच मोदी सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में ‘एक देश एक चुनाव’ की संभावना तलाशने के लिए एक आठ सदस्यीय समिति गठित की है।
UP के बाराबंकी में 3 मंजिला इमारत गिरी, 2 की मौत, 4 लोग अभी भी दबे
UP के बाराबंकी में सोमवार सुबह एक तीन मंजिला इमारत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई है। बाराबंकी SP दिनेश कुमार सिंह ने बताया, बिल्डिंग गिरने की सूचना सुबह 3 बजे मिली। हमने 12 लोगों को बचाया है। 3-4 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की संभावना है। SDRF की टीम मौजूद है। NDRF जल्द ही पहुंचेगी। जिन 12 लोगों को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनमें से 2 की मौत हो गई है।
घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की है। यहां हाशिम का तीन मंजिला मकान रात को अचानक भरभराकर गिर गया। जब हादसा हुआ उस वक्त घर में सभी लोग सो रहे थे। आसपास के लोगों ने बताया कि धमाके जैसी तेज आवाज से उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो हाशिम का पूरा मकान गिर चुका था।.
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर से जुड़े 2 आतंकी गिरफ्तार, चीनी पिस्तौल और हथगोला बरामद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में पुलिस ने रविवार को लश्कर के दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी पहचान बारामूला के शीरी के रहने वाले तौसीफ रमजान भट और मोईन अमीन भट उर्फ मोमिन के रूप में हुई है। मोईन के पास से एक चीनी पिस्तौल और 15 गोलियां बरामद की गईं। वहीं, तौसीफ के पास से एक हथगोला बरामद किया गया।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रक्षा मंत्री ओलेक्सी को किया बर्खास्त, रुस्तम को दिया पदभार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को देश के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रेजनिकोव को बर्खास्त कर दिया। उन्होंने रुस्तम उमेरोव को को नए रक्षा मंत्री के रूप में नामित कर पदभार दिया है।