आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारतीय जनता पार्टी के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर 13 जुलाई को हुए लाठीचार्ज के मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने बिहार DGP, पटना DM और SSP समेत 7 अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है। BJP के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने कहा- 20 जुलाई को पटना में पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के अधिकारियों ने सांसद सिग्रीवाल पर हमले के संबंध में लोकसभा अध्यक्ष से उल्लंघन की शिकायत की गई थी।
लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को पटना के 7 अधिकारियों को बुलाया है।लोकसभा सचिवालय से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि समिति की बैठक 21 सितंबर को होनी है।
G20 सम्मेलन के वेन्यू पर IMD ने लगाया ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन
दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक चलने वाले G20 सम्मेलन के लिए इंडियन मीटिरियोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने भारत मंडपम के पास ऑटोमैटिक वैदर स्टेशन स्थापित किया है। इसका काम इवेंट के दौरान रीयल टाइम वैदर फोरकास्ट करना होगा।
जम्मू में सेना का 3 दिनी नॉर्थ टेक सेमिनार 11 सितंबर से
जम्मू में सेना का तीन दिवसीय नॉर्थ टेक सेमिनार 11 सितंबर से शुरू होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे इसमें भाग लेंगे। इसमें 50 स्टार्टअप, 250 से अधिक कंपनियां अपने विविध सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित करेंगी।
एंटासिड डाइजीन जेल का उपयोग न करें, एडवाइजरी
ड्रग्स कंट्रोल जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने एबॉट कंपनी के एंटासिड डाइजीन जेल के खिलाफ एडवाइजरी अलर्ट जारी किया है। नियामक ने मरीजों से इसका उपयोग बंद करने के लिए और थोक विक्रेताओं को इसे तत्काल बिक्री से हटाने का निर्देश दिया है। स्वाद में बदलाव के कारण ऐसा किया गया है।
राहुल, प्रियंका, खरगे का मप्र दौरा अक्टूबर में संभव
मध्यप्रदेश में धानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मंगलवार को भोपाल में चुनाव अभियान समिति की बैठक हुई। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर भी बातचीत की गई। इन तीनों नेताओं का अक्टूबर के पहले हफ्ते के आसपास कभी भी मध्य प्रदेश दौरा संभव है। खरगे उज्जैन, राहुल भोपाल या सीहोर और प्रियंका धार या झाबुआ का दौरा कर सकती हैं।