आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उत्तर प्रदेश के लखनऊ में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां आलमबाग में पुरानी रेलवे कॉलोनी में एक मकान गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त सतीश चंद्र (40) सरोजनी देवी (35) हर्षित (13) हर्षिता (10) अंश (5) के रूप में की है। ISIS टेरर मॉड्यूल के खिलाफ NIA की तमिलनाडु और तेलंगाना में रेड, 30 स्थानों पर छापेमारी

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ISIS को बढ़ावा देने और उसमें लोगों को जोड़ने के मामले में आज दो राज्यों में छापेमारी की है। NIA की टीम तमिलनाडु और तेलंगाना पहुंचीं और 30 स्थानों पर छापेमारी की। कोयंबटूर में 21, चेन्नई में 3, हैदराबाद/साइबराबाद में 5 स्थानों और तेनकासी में 1 स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बारामूला के उरी-हथलंगा इलाके में सुरक्षा बलों की आतंकियों से मुठभेड़; 1 आतंकी ढेर, दो की तलाश जारी

कश्मीर के बारामूला के उरी, हथलंगा इलाके में 3 आतंकियों के देखे जाने के बाद सेना और बारामूला पुलिस ने एनकाउंटर शुरू किया। कश्मीर पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह से चल रहे एनकाउंटर में 1 आतंकी मारा गया, जबकि बाकी आतंकियों की तलाश की जा रही है।

गुजरात विधानसभा से स्थानीय निकायों में OBC कोटा बढ़ाकर 27% करने वाला विधेयक पारित

गुजरात में BJP सरकार ने विधानसभा में एक विधेयक पारित किया है, जिसने पंचायत, नगर पालिकाओं और नगर निगमों जैसे लोकल स्व-सरकारी निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण 10% से बढ़ाकर 27% कर दिया है।

ठाणे के डोंबिवली में इमारत ढहने से दो की मौत, तीन का रेस्क्यू किया गया

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में शुक्रवार शाम करीब 5:40 बजे एक चार मंजिला बिल्डिंग ‘आदिनारायण भुवन’ ढह गई। इसके मलबे से दो लोगों का शव बरामद हुआ है, जबकि तीन लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया है।

कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) ने इस बिल्डिंग को पहले ही खतरनाक करार दिया था। इस बिल्डिंग में 44 परिवार रहते थे। गुरुवार को इसका कुछ हिस्सा ढह गया था।