आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पाकिस्तान से भारतीय सीमा में एक और ड्रोन से घुसपैठ की कोशिश हुई है। अनूपगढ़ में भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित कैलाश पोस्ट के पास ड्रोन की आवाज आने पर जवानों ने 25 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान की ओर चला गया।

घुसपैठ की ये कोशिश बुधवार रात 11.30 बजे हुई। BSF और स्थानीय पुलिस कैलाश पोस्ट के पास सर्च अभियान चला रही हैं। अभी तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु BSF के जवानों को नहीं मिली है।

अरुणाचल प्रदेश में के पांगिन में गुरुवार सुबह 8:51 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 30 किमी नीचे पाया गया।

पंजाब में मोहाली के सेक्टर 83 स्थित IT पार्क में बुधवार को एक निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। इस दौरान साथ लगती एक कंपनी की बाउंड्री वॉल गिर गई। जिससे पार्किंग एरिया में खड़ी कई कार और बाइक्स गहरे गड्‌ढे में गिर गईं और मलबे में दब गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

ग्रीस में समुद्र में डूबी ओवरलोडेड बोट, 79 लोगों की मौत

ग्रीस में बुधवार तड़के एक ओवरलोडेड बोट समुद्र में डूब गई। इस हादसे में 79 प्रवासियों की डूबने से मौत हो गई। वहीं, 100 से ज्यादा अन्य लोग लापता हो गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य चल रहा है। महाराष्ट्र में बनेगा देश का पहला अंडर सी ट्यूब टनल, समुद्र के नीचे 7 किमी की सुरंग का कंस्ट्रक्शन दिसंबर से शुरू