आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मारुति सुजुकी ने आज (5 जुलाई) अपनी पहली प्रीमियम MPV ‘इनविक्टो’ (Invicto) भारत में लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की सबसे महंगी कार है। कार की शुरुआती कीमत 24.79 लाख रुपए है जो टॉप वैरिएंट में 28.42 लाख रुपए तक जाती है। इसके अलावा इनविक्टो को हर महीने 61,860 रुपए के सब्सक्रिप्शन पर भी लिया जा सकता है।

कंपनी ने कार की बुकिंग 19 जून से शुरू कर चुकी है। बायर्स MPV सेगमेंट की कार को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से या नेक्सा डीलरशिप पर 25 हजार रुपए की टोकन मनी देकर बुक कर सकते हैं। इसका सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से रहेगा।

कार को महिंद्रा XUV700, किया केरेंस और किया कार्निवल से भी कार को कॉम्पिटिशन मिलेगा। प्रीमियम MPV टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में बनाई जाएगी। इनविक्टो को भारत में नेक्सा डीलरशिप से बेचा जाएगा।

मारुति की पहली प्रीमियम MPV

इनविक्टो टोयोटा की इनोवा हाइक्रोस बेस्ड मारुति की पहली प्रीमियम मल्टी पर्पस व्हीकल (MPV) है। इसका ओवरऑल बॉडी लेआउट इनोवा हाईक्रॉस के जैसा ही है। हालांकि इसके फ्रंट और रियर एक्सटीरियर डिजाइन में कुछ बदलाव किए गए हैं।

इनविक्टो मारुति की पहली कार है, जिसमें इलेक्ट्रिक पैनारोमिक सनरूफ, कैप्टन सीट और हाइब्रिड इंजन का ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा कार को वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 8-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सेकेंड रो कैप्टन सीट, वन टच पावर्ड टेलगेट, 50+ कनेक्टिंग फीचर, थर्ड रो में 3 एडल्ट सीट, 7 और 8 सीट ऑप्शन के साथ पेश किया गया है।

मारुति सुजुकी इनविक्टो : इंजन और गियरबॉक्स

इनविक्टो में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस में दिए जाने वाला 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया, जो 174 PS की पावर और 205 NM का टार्क जनरेट करता है। इंजन को CVT ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ ट्यून किया गया है। इस इंजन के साथ 16 kmpl का माइलेज मिलेगा।

इसके अलावा कार में सेल्फ चार्जिंग इलेक्ट्रिक मोटर के साथ एक TNGA 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलेगा, जिसे एक E-CVT से जोड़ा गया है। ये इंजन 186 PS की पावर और 206 NM का टॉर्क जनरेट करता है। हाइब्रिड इंजन के साथ 23.24 kmpl का माइलेज मिलेगा। कंपनी का दावा है कि कार 9.5 सेकेंड में 0 से 100 की स्पीड पर पहुंच सकती है।