आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बेंगलुरु में एक 39 साल की फिजियोथेरेपिस्ट ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरा और पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अपना जुर्म कबूल किया।

पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में पता चला, महिला का अपनी मां से अक्सर झगड़ा होता था। इससे तंग आकर उसने अपराध को अंजाम दिया।

घटना के वक्त सास घर पर मौजूद थी

आरोपी महिला की पहचान सेनाली सेन के रूप में हुई। वह वेस्ट बंगाल की है। फिलहाल बेंगलुरु में अपने पति और सास के साथ एक फ्लैट में रहती है। सोमवार को वह मीको लेआउट थाना में एक सूटकेस लेकर पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि इसमें उसकी मां की बॉडी है। जिसके बाद उसे धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर अरेस्ट कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना के वक्त पति घर पर मौजूद नहीं था। सास दूसरे कमरे में थी। मगर वह इस बात से अनजान थी कि बहू ने अपनी मां को मार डाला है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें…

तेलंगाना में ट्रेनी नर्स की हत्या, पेंचकस से आंखें फोड़ दीं

बेरहमी से हत्या का पिछले दो दिनों में यह दूसरा मामला है। एक दिन पहले तेलंगाना में एक ट्रेन नर्स की हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने उसकी आंखें पेचकस से फोड़ दी थीं। फिर ब्लेड से गला काट दिया। रविवार को नर्स का शव तालाब में तैरता मिला था। हत्या का आरोप नर्स के जीजा पर है। नर्स का बीती रात उसकी बड़ी बहन के पति अनिल से झगड़ा हुआ था। अनिल ने उसे थप्पड़ मारा। जिसके बाद नर्स घर से निकल गई। पुलिस को शक है कि जाने के कुछ घंटे बाद ही उसकी हत्या कर दी गई।