आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज भोपाल: श्रीमती कृष्णा गौर , विधायक, गोविंदपुरा भोपाल द्वारा , CTT Nagar प्रधान डाकघर मे महिला सम्मान बचत पत्र का खाता खुलवाया गया। इस खाते की विशेषताए बताते हुए उनके द्वारा मीडिया के सामने देश की सभी महिलाओ से महिला सम्मान बचत पत्र खाता निकटतम डाकघर मे खोलने हेतु अपील की गयी।
मध्य प्रदेश परिमंडल में यह कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा महिला जनप्रतिनिधियों को इस योजना से जोड़कर आम जनता के बीच इसे पहुंचाया जा सके।