आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 11 दिनों के स्पेन और दुबई दौरे के लिए मंगलवार को रवाना हुई। दुबई में रात भर रुकने के बाद बुधवार सुबह ममता स्पेन की राजधानी मैड्रिड जाएंगी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, वहां वे तीन दिवसीय बिजनेस समिट में भाग लेंगी। मैड्रिड में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली उन्हें जॉइन करेंगे। इसके बाद ममता गैर आवासीय बंगालियों से भी मुलाकात करेंगी।

कोलकाता में 21 और 22 नवंबर को होने वाले 7वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) को लेकर ममता की विदेश यात्रा अहम मानी जा रही है। विदेश यात्रा के जरिए ममता बंगाल में ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेशकों को लाने की कोशिश करेंगी।

23 सितंबर को विदेश यात्रा से लौटेंगी ममता

नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय में ममता ने मंगलवार को बताया कि मैड्रिड में तीन दिन रुकने के बाद वो बार्सिलोना में दो दिन के बिजनेस समिट में हिस्सा लेंगी। इसके बाद बार्सिलोना से वापस दुबई आएंगी, जहां BGBS समेत कुछ और मुद्दों पर बैठकों में उन्हें शामिल होना है।

ममता के साथ बंगाल के चीफ सेक्रेटरी एच के द्विवेदी और कोलकाता फुटबॉल क्लब मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के सीनियर पदाधिकारी भी विदेश दौरे पर जाएंगे। 23 सितंबर को सभी लोग दुबई से कोलकाता लौटेंगे।

G20 डिनर में ममता के जाने पर सवाल:अधीर रंजन बोले- दीदी एक दिन पहले क्यों गईं

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 से 10 सितंबर के बीच G20 समिट का आयोजन हुआ। सम्मेलन के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डिनर होस्ट किया। इसमें विदेशी मेहमानों के अलावा देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इनवाइट किया गया था।

इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी भी डिनर में पहुंचीं। अब कांग्रेस ममता बनर्जी के डिनर में शामिल होने पर सवाल उठा रही है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, हमने तो डिनर से दूरी बनाई, लेकिन दीदी एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गईं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ममता बोलीं- नफरत फैलाने के लिए पैसे बांटे जा रहे:मैं धर्म के आधार पर दुश्मनी के खिलाफ

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 अगस्त को कहा कि बीजेपी बंगाल में TMC के खिलाफ कांग्रेस, सीपीआई (एम) का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है। देश में समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है।

ममता ने कहा- धर्म के आधार पर किसी भी तरह की दुश्मनी के खिलाफ हूं। पश्चिम बंगाल में कभी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) लागू नहीं होने दूंगी। देश में समुदायों के बीच नफरत फैलाने के लिए पैसा खर्च किया जा रहा है, लेकिन हम केंद्रीय जांच एजेंसियों के सामने सिर नहीं झुकाएंगे।