रैगिंग के चलते छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इसके बाद छात्रों का एक गुट प्रदर्शन करने लगा और कार्यवाही की मांग पर अड़ गया.

झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र के विश्वविद्यालय पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के गेट पर पहुंचे सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को उनकी समस्याओं को दूर करवाने का आश्वासन देकर शांत कराया. छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है.

एसपी सिटी राधेश्याम राय ने बताया कि विश्वविद्यालय में हो रही रैगिंग के चलते छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई. इसके बाद छात्रों का एक गुट प्रदर्शन करने लगा और कार्यवाही की मांग पर अड़ गया. पुलिस ने मामले को शांत कराया और कार्यवाही का आश्वासन दिया.