आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बांग्लादेश में शुक्रवार को 10:16 बजे 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप 70 किमी की गहराई पर पर आया। तीन दिन पहले उत्तर भारत के कुछ इलाकों में भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी। ये भूंकप के झटके पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान में भी महसूस किए गए थे।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

ज्ञानी रघबीर सिंह अकाल तख्त के नए जत्थेदार:ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटाया गया

सिखों के सर्वोच्च श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह अब ज्ञानी रघबीर सिंह अकाल जख्त के नए जत्थेदार होंगे। वे अभी तक तख्त श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार थे।

कनाडा के मैनिटोबा प्रांत में गुरुवार को एक सेमी-ट्रेलर ट्रक और बुजुर्गों को ले जा रही एक बस की टक्कर हो गई, जिसमें कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना कारबेरी के उत्तर में ट्रांस-कनाडा हाईवे पर हुई।

टोंगा में भूंकप का झटका, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 6.8 आंकी गई

टोंगा के नुकुआलोफा में गुरुवार रात करीब 11.36 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.8 आंकी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 210 किलोमीटर की गहराई में था। जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।