आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : पश्चिम बंगाल में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में ममता बनर्जी की पार्टी TMC बढ़त बनाए हुए है।
काउंटिंग के लिए मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किया गया है। इसके बावजूद दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर के एक बूथ में ब्लास्ट की खबर है। वहीं, भाजपा का आरोप है कि उनके लोगों को मतदान केंद्र नहीं जाने दिया जा रहा है।
बंगाल गवर्नर सीवी आनंद बोस ने मंगलवार को हिंसा पर एक्शन लेने की बात कही। आनंद बोस ने कहा, ‘बंगाल में बढ़ती हिंसा के खिलाफ लड़ाई चल रही है। जिन्होंने सड़कों पर हिंसा फैलाई, वो अपने पैदा होने के दिन को कोसेंगे। सारी मशीनरी गुंडों और कानून तोड़ने वालों पर एक्शन लेने में लगा दी जाएगी।’
बंगाल में 8 जुलाई को वोटिंग हुई थी। हालांकि, मतदान के दौरान कई बूथों पर हिंसा और बूथ कैप्चरिंग की घटनाएं भी हुईं। 80.71% मतदान हुआ था। शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने सोमवार (10 जुलाई) को 19 जिलों के 697 बूथों पर दोबारा वोटिंग करवाई। वोटिंग 69.85% हुई और हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
कहां कौन आगे…
- ग्राम पंचायत: सीटें- 63229
पार्टी आगे जीते कुल
टीएमसी 3058 10 3068
भाजपा 151 0 151
सीपीएम 121 0 121
कांग्रेस 19 0 19
अन्य 105 0 105
- पंचायत समिति: सीटें- 9730
पार्टी आगे जीते कुल
टीएमसी 261 0 260
भाजपा 0 0 0
सीपीएम 0 0 0
कांग्रेस 0 0 0
अन्य 0 0 0
- जिला परिषद: सीटें- 928
पार्टी आगे जीते कुल
टीएमसी 22 0 22
भाजपा 0 0 0
सीपीएम 0 0 0
कांग्रेस 0 0 0
अन्य 0 0 0
काउंटिंग शुरू होने से पहले सेंटर्स पर तैयारियों की तस्वीरें…