आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सरकार और संगठन के स्तर पर बड़े फेरबदल की कवायद तेज कर दी है। अब किसी भी समय फेरबदल हो सकता है। इसे लेकर बुधवार को पीएम मोदी ने अपने निवास पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और महासचिव बीएल संतोष के साथ 4 घंटे लंबी बैठक की।
सूत्र बता रहे हैं कि केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के तुरंत बाद संगठन में बड़ा बदलाव होगा। भाजपा के जानकारों का कहना है कि पीएम आवास पर संगठन के साथ इतनी लंबी बैठक सामान्य नहीं है।
मतलब साफ है कि मिशन-2024 के लिए संगठन और सरकार में ‘उपयुक्त’ लोगों की अदला-बदली की औपचारिकताओं और इसके नफा-नुकसान का आकलन हो रहा है। शनिवार को मोदी मप्र में रहेंगे और सोमवार को राष्ट्रपति दिल्ली से बाहर हैं, इसलिए सरकार में शुक्रवार या रविवार को बदलाव की संभावना है।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
राजस्थान में तीन ट्रकों की आपस में टक्कर, आग लगने से 5 की मौत
राजस्थान में जयपुर-अजमेर हाईवे पर एक एक्सीडेंट में पांच लोगों की मौत हो गई। ASP ग्रामीण दिनेश शर्मा ने बताया, एक ट्रक में भैंसे बंधी थी वे सामने खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर के कारण ट्रक में आग लग गई। आग लगने के कारण भैंसों से भरे ट्रक में सवार लोगों की जलने के कारण मृत्यु हो गई। ट्रक मालिक से संपर्क कर लिया गया है।
ममता बनर्जी की हालत में सुधार, डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में बुधवार को सुधार हुआ, हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें चलने-फिरने से मना किया है। मंगलवार को खराब मौसम के कारण सिलीगुड़ी के पास आपातकालीन लैंडिंग करने वाले हेलीकॉप्टर से उतरते समय बनर्जी को बाएं घुटने और बाएं कूल्हे के जोड़ में चोट लग गई। फिलहाल वह घर पर ही इलाज करा रही हैं।
अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की दो घंटे तक फिजियोथेरेपी की गई और दो वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी उनकी जांच की। अधिकारी ने कहा, “मुख्यमंत्री की हालत में आज थोड़ा सुधार हुआ है। हालांकि, उन्हें अभी भी दर्द हो रहा है जो हिलने-डुलने से और बढ़ गया है।