आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का उद्घाटन 31 मार्च 2023 को हुआ है। इस कल्चरल सेंटर के उद्घाटन में देश और दुनियाभर की तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। टॉम हॉलैंड, जैंड्या, गीगी हदीद जैसी इंटरनेशनल हस्तियों ने भी कल्चरल सेंटर के पिंक कारपेट पर वॉक कर दुनियाभर की नजरें इस सेंटर पर टिका दीं।

ये कल्चरल सेंटर रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। यहां नीता अंबानी भारतीय कला को एक स्टेज देकर दुनियाभर तक पहुंचाना चाहती हैं। इस सेंटर को भव्य बनाने के लिए इसके एक ग्रैंड थिएटर एरिया में 8400 से ज्यादा स्वारोवस्की क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया है।

बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनीति, अध्यात्म से जुड़ी हस्तियों से सजा पिंक कारपेट

NMACC का उद्घाटन 31 मार्च को हुआ है। इस दौरान इंडियन सेलिब्रिटी रजनीकांत, शाहरुख खान, सलमान खान, दीपिका पादुकोण, रश्मिका मंदाना, प्रियंका चोपड़ा समेत कई हस्तियों ने पिंक कारपेट पर वॉक कर देशभर के लोगों का ध्यान इस सेंटर की तरफ खींचा। इस इवेंट में हॉलीवुड और दुनियाभर की भी आर्ट से जुड़ी कुछ हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें स्पाइडर मैन फेम एक्टर टॉम हॉलैंड, जैंड्या, गीगी हदीद, निक जोनस खास तौर पर इसी इवेंट के लिए भारत आए हैं।

बच्चों, बुजुर्गों और स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त है ये कल्चरल सेंटर

इस कल्चरल सेंटर में रोजाना संगीत, नृत्य, डिजाइनिंग, फैशन, क्राफ्ट से जुड़े सेमिनार, प्रोग्राम और अवॉर्ड रखे जाएंगे, जिनके लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग टिकट प्राइस निर्धारित किए जाएंगे। आम जनता इस कल्चरल सेंटर में टिकट लेकर अपने पसंदीदा प्रोग्राम देख सकेगी। वहीं आर्ट को बढ़ावा देने के लिए इन सभी प्रोग्राम्स को बच्चों, सीनियर सिटिजन और स्टूडेंट्स के लिए मुफ्त रखा गया है।