आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पश्चिम बगांल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 दिवसीय दुबई और स्पेन दौरे पर गई हुई हैं। वहां ममता बिजनेस समिट में भाग लेंगी। दुबई इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पहुंचने पर ममता बनर्जी ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की, और उन्हें बंगाल में आयोजित होने वाले ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 के लिए आमंत्रित किया।
सीएम ममता बनर्जी ने रानिल विक्रमसिंघे के साथ अपनी मुलाकात को सुखद बताया। बनर्जी ने यह भी कहा कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने उन्हें श्रीलंका आने का न्यौता भी दिया।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मुलाकात पर पोस्ट साझा की
ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने मुझे दुबई इंटरनेश्नल एयरपोर्ट के लाउंज में देखा और मुझे बातचीत करने के लिए बुलाया। मैं उनके उनके इस इन्विटेशन से काफी खुश हूं, और मैंने उन्हें कोलकाता में आयोजित होने वाले बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 का निमंत्रण भी दिया।
भारत से श्रीलंका का पुराना रिश्ता
भारत और श्रीलंका के बीच 2,500 साल से भी पुराने संबंध हैं। दोनों देशों ने बौद्धिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषाई बातचीत के सुधारों पर काम किया है। साथ ही इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, बढ़ते व्यापार और इन्वेस्टमेंट, विकास, शिक्षा के साथ ही कई अहम मुद्दों पर साझेदारी की है।
23 सितंबर को विदेश यात्रा से लौटेंगीं ममता
बुधवार को सीएम ममता बनर्जी तीन दिवसीय बिजनेस समिट में हिस्सा लेने के लिए दुबई से स्पेन की राजधानी मैड्रिड रवाना हुईं। फ्लाइट में चढ़ने से पहले ममता ने कहा कि हम 5 साल बाद स्पेन जा रहे हैं। स्पेन ने कोलकाता पुस्तक मेले में भी भागीदारी की थी। स्पेन में बेहतर मैन्युफैक्चरिंग आर्काइव है। देखते हैं कि इससे किस हद तक विकास के नए रास्ते खुल सकते हैं। साथ ही स्पेन को कोलकाता में 21-23 नवंबस को आयोजित होने वाले बंगाल बिजनेस समिट 2023 का भी न्यौता दूंगी।
ममता बनर्जी 12 दिनों के विदेश दौरे पर रवाना:स्पेन-दुबई में बिजनेस समिट में हिस्सा लेंगी, सौरव गांगुली भी साथ होंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 12 दिनों के स्पेन और दुबई दौरे के लिए मंगलवार को कोलकाता एयरपोर्ट से रवाना हुई। जिसके बाद ममता स्पेन की राजधानी मैड्रिड जाएंगी। मैड्रिड में ममता तीन दिवसीय बिजनेस समिट में भाग लेंगी। मैड्रिड में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन सौरव गांगुली उन्हें जॉइन करेंगे। इसके बाद वे गैर आवासीय बंगालियों से भी मुलाकात करेंगी। कोलकाता में 21 और 22 नवंबर को होने वाले 7वें बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (BGBS) को लेकर ममता की विदेश यात्रा अहम मानी जा रही है। विदेश यात्रा के जरिए ममता बंगाल में ज्यादा से ज्यादा विदेशी निवेशकों को लाने की कोशिश करेंगी।