आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली-NCR में बुधवार सुबह से जमकर बारिश हो रही है। राजधानी दिल्ली में मंडी हाउस से लेकर रिंग रोड तक और नोएडा के कई इलाकों में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया है।
मंगलवार को राजस्थान के उदयपुर में मोरवानिया में दो युवक ब्रिज पर भारी पानी के बीच फंस गए। वे मोटरसाइकिल की मदद से ब्रिज पार करने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें क्रेन की मदद से बचाया गया।
दक्षिणी राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में बारिश के चलते फ्लैश फ्लड जैसे हालात हो गए हैं। मंगलवार शाम तेलंगाना के महबूबनगर में दो टीनेजर लड़कियां नहर में बह गईं।
खतरनाक हालात के चलते इन राज्यों में बुधवार और गुरुवार के लिए खतरे वाले क्षेत्रों के सभी स्कूल और कॉलेजों में आज छुट्टी कर दी गई है।
मौसम विभाग ने आज महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में भारी बारिश और आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
अगले तीन दिन हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा समेत 22 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
उत्तराखंड की 600 किमी लंबी ऑल-वेदर रोड के 250 किमी हिस्से पर भूस्खलन से यातायात बाधित है। बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में रोजाना 10-15 हजार की बजाय एक हजार श्रद्धालु ही पहुंच रहे हैं।
अब जानिए देश के मौसम का हाल…
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड और मेघालय में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम से जुड़े अन्य अपडेट्स…
दक्षिण और तटीय ओडिशा के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मछुआरों को 27 जुलाई तक समुद्र में न जाने का निर्देश दिया गया है।
महाराष्ट्र के राजगढ़ में भारी बारिश की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है। 26 जुलाई को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है।
बाढ़ की चेतावनी के कारण अधिकारियों ने तटीय कर्नाटक में स्कूलों, कॉलेजों में आज छुट्टी की घोषणा कर दी है।
अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…
मध्यप्रदेश में एक्टिव कम दवाब के साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम, ट्रफ लाइन और नमी की वजह से तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को सीहोर, उज्जैन समेत प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में गर्मी-उमस का असर रहेगा।
उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट है। मंगलवार को नोएडा, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, मेरठ में बारिश हुई।