आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दिल्ली में आज 13 सितंबर को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक से पहले G20 की सफलता पर PM मोदी का भाजपा ऑफिस में स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।

भाजपा की बैठक में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा किए जाने की संभावना है। इससे पहले अगस्त में हुई मीटिंग में भाजपा ने पिछले चुनाव में हारी हुई सीटों पर एमपी के लिए 39 कैंडिडेट्स और छत्तीसगढ़ के लिए 21 कैंडिडेट्स के नामों की घोषणा की थी।

वहीं, कांग्रेस ने दोनों ही राज्यों के लिए अभी तक कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी नहीं की है।

बैठक में BJP-JDS गठबंधन पर मुहर लगेगी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने 12 सितंबर को बताया कि पीएम मोदी, अमित शाह सहित पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कर्नाटक में जनता दल (सेक्युलर) के साथ गठबंधन को लेकर फैसला करेगा।

उन्होंने कहा कि वो पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं और इस दौरान राज्य की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा होगी। उसके बाद ही BJP-JDS गठबंधन पर मुहर लग सकती है।

मध्य प्रदेश की पहली सूची…

एमपी की उन सीटों का ऐलान, जहां पिछला चुनाव भाजपा हारी थी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने 39 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है। ये सभी वो सीटें है जहां वर्तमान में कांग्रेस का कब्जा है। इनमें भी ज्यादातर वो सीटें है, जहां बीजेपी लगातार दो बार से चुनाव हार रही है।

भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है। इंदौर के राऊ से मधु वर्मा को मैदान में उतारा गया है। भिंड के गोहद से लाल सिंह आर्य को टिकट दिया गया है। जबकि पिछोर सीट से प्रीतम लोधी को मैदान में उतारा गया। छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को मौका दिया गया है।

सुमावली से सिंधिया समर्थक अदल सिंह कंसाना को टिकट मिला है। पेटलावद से निर्मला भूरिया को उतारा गया है। विजय बघेल को पाटन से चुनाव लड़ाएगी भाजपा

जारी की गई लिस्ट में सांसद विजय बघेल का भी नाम है। उन्हें पाटन से चुनाव लड़ाया जाएगा। यहीं से प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव जीता था। विजय बघेल CM बघेल के रिश्तेदार हैं, भतीजे लगते हैं। इस साल का ये चुनाव कका बनाम भतीजा हो सकता है।

विजय बघेल को भाजपा ने घोषणा पत्र समिति का संयोजक भी बना रखा है। राम विचार नेताम को भी टिकट दिया गया है। वो रामानुजगंज से चुनाव लड़ेंगे। पूरी खबर पढ़ें

अगस्त में हुई मीटिंग में छत्तीसगढ़ की सीटों को 4 कैटेगरी में बांटा गया था

मीटिंग में छत्तीसगढ़ की 90 सीटों को 4 कैटेगरी- A, B, C, D में बांटा गया था। A कैटेगरी में वे सीटें हैं, जिन्हें भाजपा ने हर बार जीता है। B कैटेगरी में वे सीटें हैं, जिन पर भाजपा की जीत-हार दोनों हुई है। C कैटेगरी की सीटों पर भाजपा कमजोर है। वहीं, D कैटेगरी की सीटों पर भाजपा कभी नहीं जीत सकी है।

16 अगस्त की मीटिंग में B और C की 22 और D कैटेगरी की 5 सीटों पर चर्चा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, इस बंटवारे से कमजोर सीटों पर पार्टी ज्यादा फोकस दे सकेगी। भाजपा विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की आधी सीटों पर नए उम्मीदवारों को मौका दे सकती है।

इस बार भाजपा जातियों को पूरी तरजीह दे रही है। प्रत्याशी चयन में देखा जा रहा है कि वो किस जाति का है जाति वर्ग वोटर्स की तादाद कितनी है, अन्य समुदायों में उसकी पकड़ कैसी है।

मजबूत दावेदारों को चुनाव की तैयारी शुरू करने जैसे आयकर-संपत्ति विवरण, क्रिमिनल रिकॉर्ड, एजुकेशन और सर्टिफिकेट इकट्‌ठा करने को कहा गया है। साथ ही सारी जानकारी पुख्ता और दस्तावेजी रहे, ताकि नामांकन पत्र खारिज न हो सके।