आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़: जैसा की आप जानते है दिल्ली में मॉनसून पहुंचने में देरी हो सकती है। प्राइवेट एजेंसी का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में मॉनसूनी बारिश शुरू हो सकती है लेकिन आई एम डी इसको लेकर स्पष्ट नहीं है। वास्तव में दिल्ली पहुंचने वाला मॉनसून यूपी के सोनभद्र जिले में रुका पड़ा है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून एक हफ्ते पहले ही यहां पहुंच गया था।
दिल्ली में मॉनसून पहुंचने में देरी हो सकती है। प्राइवेट एजेंसी का कहना है कि अगले तीन से चार दिनों में मॉनसूनी बारिश शुरू हो सकती है लेकिन आई एम डी इसको लेकर स्पष्ट नहीं है। वास्तव में दिल्ली पहुंचने वाला मॉनसून यूपी के सोनभद्र जिले में रुका पड़ा है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून एक हफ्ते पहले ही यहां पहुंच गया था।आमतौर पर मॉनसून 27 जून को दिल्ली पहुंचता है लेकिन इस साल इसमें थोड़ा विलंब होने की संभावना है। जेनामणि ने कहा कि यह कहना मुश्किल है कि मॉनसून दिल्ली कब पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में मॉनसून के आगे बढ़ने के आधार पर ही दिल्ली को लेकर कोई अनुमान लगाया जा सकेगा।
इस साल गर्मी के मौसम में दिल्ली में बारिश कम ही हुई है। राजधानी में 1 मार्च से 26 जून के बीच केवल 72.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि आमतौर पर मार्च से जून तक 113.3 एमएम बारिश होती है। अगर अगले कुछ दिनों में बारिश शुरू हो जाती है तो यह कमी कुछ हद तक पूरी हो सकती है।
मौसम विभाग के साइंटिस्ट जेनामणि ने बताया कि इस समय मॉनसून लाइन्स गुजरात में बड़ौदा, मध्य प्रदेश में रीवा, पूर्वी यूपी मं वाराणसी के पास हैं। विभाग मॉनसून पर नजर बनाए हुए हैं और अब तक की प्रगति से साफ है कि यह सामान्य स्पीड से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि चुर्क पहुंचा मॉनसून ही दिल्ली तक आएगा।