आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली में मंगलवार को यमुना नदी का जल स्तर घटता नजार आया। सुबह 7 बजे 205.71 मीटर पर वाटर लेवल रिकॉर्ड किया गया।

उधर दिल्ली के CM केजरीवाल ने लोगों से अभी भी रिलीफ कैंप में रहने को कहा है, क्योंकि जलस्तर में लगातार बदलाव हो रहा है।

मौसम विभाग ने दिल्ली में अगले 4-5 दिनों तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार, मसूरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोनाली नदी का बांध टूटने से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

हिमाचल में बारिश से मची तबाही में अयोध्या से कुल्लू गए एक ही परिवार के 11 लोग लापता हैं।

दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट…

कांवड़ यात्रा को देखते हुए लागू किए गए रूट डायवर्जन से लोगों को कुछ राहत मिली है। शिवरात्रि के जलाभिषेक के बाद दिल्ली-मेरठ रोड और मेरठ एक्सप्रेस-वे को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

सराय काले खां से आईपी फ्लाईओवर होते हुए गीता कॉलोनी अंडरपास से आईएसबीटी रिंग रोड कैरिजवे पर मध्यम, हल्के वाहन चलेंगे। मुकरबा से वजीराबाद आउटर रिंग रोड कैरिजवे हल्के वाहन, बसों के लिए खोला गया है।

देखिए दिल्ली में बाढ़ के बाद की तस्वीरें…

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: जम्मू-कश्मीर हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, सिक्किम, असम, मेघालय, आंध्र प्रदेश, पांडुचेरी में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों के मौसम से जुड़े अपडेट्स..

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के हरिद्वार, मसूरी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

सोनाली नदी का बांध टूटने से उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कस्बे में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

मंगलवार को भी राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ वर्षा होने के आसार हैं। दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 14 जुलाई से रुक-रुककर हो रही बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।