आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: तेलंगाना के खम्मम जिले के एक गांव में बुधवार को आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। जहां घटना हुई वहां से कुछ ही दूरी पर सत्तारूढ़ BRS की बैठक चल रही थी। पुलिस ने कहा कि बैठक के मौके पर पटाखे फोड़े गए और उनमें से एक पटाखा संभवत: सभा स्थल के पास एक छोटी सी झोपड़ी पर गिर गया। जिससे आग लग गई। झोपड़ी में लगी आग को वहां मौजूद लोगों ने बुझा दिया लेकिन अंदर गैस सिलेंडर पर किसी का ध्यान नहीं गया।
सिलेंडर फट गया। धमाके से आठ लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया।