शराबबंदी वाले बिहार के सारण में जहरीली शराब से अब तक 38 लोगों की मौत हो गई है. विपक्षी बीजेपी इस मुद्दे पर लगातार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही है. इसी बीच नीतीश कुमार ने विधानसभा में विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, ”जो नकली शराब पिएगा वह तो मरेगा ही, लोगों को खुद ही सचेत रहना होगा.”
नीतीश ने कहा कि कुछ लोगों का क्या कर सकते हैं. कुछ लोग गलती करते ही हैं. जो शराब पिएगा वो तो मरेगा ही.