बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन उसको लेकर महागठबंधन सरकार में मंत्री समीर महासेठ ने बेतुका बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘खेलकूद से पावर बढ़ाओ – जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे.’ इससे पहले तेजस्वी यादव ने भी विपक्ष पर ही इसके लिए हमला बोल दिया था.

बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई गई है. छपरा सदर अस्पताल में बुधवार रात 11 बज के आसपास इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के आंखों की रोशनी जाने की खबरें भी सामने आ रही हैं.

ऐसे में एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री जहरीली शराब के मुद्दे को लेकर विधानसभा में नाराज हो गए, वहीं अब उनके मंत्री समीर महासेठ ने इसको लेकर बेतुका बयान दिया है.

दरअसल एक खेल कार्यक्रम में पहुंचने के बाद जब महागठबंधन सरकार में आरजेडी कोटे से मंत्री समीर महासेठ से लोगों की मौत को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘खेलकूद से पावर बढ़ाओ – जहरीली शराब बर्दाश्त कर लोगे.