आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तोता गली इलाके में भट्टा डूरियन जंगल के पास गुरुवार को एक आर्मी ट्रक में आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे में चार जवानों की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि बिजली गिरने से ट्रक में आग लगी। वहीं सेना के ट्रक पर ग्रेनेड से हमले का भी शक जताया गया है। सेना के सूत्रों का कहना है कि आग लगने की तीन वजह सामने आई हैं- ब्लास्ट, ग्रेनेड अटैक और बिजली गिरना। हादसे वाली जगह पर बारिश हो रही थी। सेना सभी एंगल की जांच कराएगी।
जहां हादसा हुआ, वो इलाका पुंछ से 90 किलोमीटर दूर है। सेना के ट्रक में आग लगने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग काबू करने में मदद की।