आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस ने गुजरात में फुटबॉल बेटिंग ऐप (Dani Data App) से 1400 करोड़ रुपए के स्कैम मामले पर भाजपा सरकार से जवाब मांगा है। विपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के राज्य में चीनी घुसपैठ हुई है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि उनकी जानकारी के बिना देश में कुछ भी नहीं होता है। या तो PM को पता नहीं था कि क्या हो रहा है या फिर उन्होंने सब कुछ जानते हुए भी अपनी आंखें और कान बंद कर लिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के शेन्जेन का रहने वाला वू उयानबे फुटबॉल बेटिंग ऐप का मास्टरमाइंड है। वह 2020 से 2022 के बीच भारत में था। गुजरात के पाटन और बनासकांठा जिलों में रहने के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दानी डाटा नाम से सट्टेबाजी ऐप लॉन्च किया था। उसने 9 दिन में 1200 लोगों के साथ 1400 करोड़ की ठगी को अंजाम दिया।
कांग्रेस ने केंद्र सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की
दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में कहा – यह उस समय की घटना है, जब PM मोदी चुनाव प्रचार के लिए अक्सर गुजरात जाया करते थे। आखिर उस समय पुलिस क्या कर रही थी? वह पाकिस्तान की सीमा से सटे संवेदनशील शहरों में कैस रह रहा था?
कांग्रेस का दावा है कि यह मामला 4,000 करोड़ रुपए के घोटाले का है। खेड़ा ने बताया कि इस ऐप का पुलिस भी प्रचार कर रही थी। इसलिए केंद्र सरकार को श्वेत पत्र जारी कर देश के लोगों को इसका जवाब देना चाहिए।
पवन खेड़ा ने कहा- जांच एजेंसियां विपक्ष के लिए रिजर्व
वहीं, कांग्रेस ने भाजपा पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। खेड़ा ने कहा- केंद्र सरकार सिर्फ विपक्षी नेताओं के खिलाफ ED, CBI और SFIO का इस्तेमाल करती है। जब चीनी घोटालेबाज भारत के लोगों को लूटकर भाग जाते हैं, तब ये जांच नहीं करते हैं। ये एजेंसियां सिर्फ विपक्ष के लिए रिजर्व की गईं हैं।
ऑनलाइन ठगी से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
ऑनलाइन सट्टे में बिजनेसमैन 5 करोड़ जीता, 58 करोड़ हारा:आरोपी बुकी दुबई भागा; घर से 17 करोड़ कैश, 14 किलो सोना मिला
महाराष्ट्र के गोंदिया में एक बिजनेसमैन से ऑनलाइन सट्टे में 58 करोड़ की ठगी हो गई। मामले में पुलिस ने शनिवार (22 जुलाई) को आरोपी के घर छापा मारा तो वहां से 17 करोड़ कैश, 14 KG गोल्ड और 200 KG चांदी बरामद हुई।
युवक का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक:ठग ने एप्पल कंपनी का टेबलेट ऑर्डर किया, ऐप चेक करने पर ठगी का चला पता
राजस्थान के सीकर में युवक का फ्लिपकार्ट अकाउंट हैक कर ठगी कर ली गई। ठग ने पे लेटर ऑप्शन से एप्पल कंपनी का टेबलेट भी मंगवा लिया। जिसका पता युवक को मोबाईल ऐप चेक करने पर चला। पीड़ित ने सीकर उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज कराया।