आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली पुलिस ने NEET की परीक्षा में कैंडिडेट की जगह शामिल होने वाले मुन्ना भाई गैंग के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें AIIMS दिल्ली का भी एक स्टूडेंट शामिल है। दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अफसर ने बताया कि अभी और गिरफ्तारी होनी बाकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIIMS के BSC (रेडियोलॉजी, सेकेंड ईयर) का स्टूडेंट नरेश बिश्रोई इस गिरोह को चला रहा था। उसने अपने गैंग में फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट को शामिल कर रखा था। इस साल मई में हुए एग्जाम में इन स्टूडेंट्स ने कुछ कैंडिडेट्स की जगह 3 जगहों पर परीक्षा दी थी। एक छात्र से 7 लाख में सौदा होता था। एडवांस के तौर पर 1 लाख रुपए भी लिए गए थे।
आज की अन्य प्रमुख खबरें…
प्रवर्तन निदेशालय पहुंची टीना अंबानी, फॉरेन एक्सचेंज वॉयलेशन केस में एजेंसी ने बुलाया था
अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी मंगलवार को फॉरेन एक्सचेंज वॉयलेशन केस में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों के सामने पेश हुईं। सोमवार को न्यूज एजेंसी PTI ने आधिकारिक सूत्रों हवाले से जानकारी दी थी कि रिलायंस एडीए ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी प्रवर्तन निदेशालय के मुंबई ऑफिस में पेश हुए थे। उन्होंने फॉरेन एक्सचेंज वॉयलेशन केस के मामले में अपना बयान दर्ज कराया।
रिपोर्ट के मुताबिक अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना को इस हफ्ते के अंत में इसी तरह की पूछताछ के लिए फिर से बुलाया गया है। अनिल अंबानी सुबह 10 बजे ED ऑफिस पहुंचे थे। अपने बयान दर्ज कराने के बाद वो शाम 6 बजे वहां से चले गए। अनिल और उनकी पत्नी पर विदेश में मौजूद संपत्ति को छिपाने और फंड के मूवमेंट से जुड़ी है।
पूर्व जज उमेश कुमार की DERC अध्यक्ष के तौर पर शपथ पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाई
इलाहाबाद HC के पूर्व जज जस्टिस उमेश कुमार की DERC अध्यक्ष के तौर पर शपथ पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेश तक रोक लगा दी है। DERC अध्यक्ष की नियुक्ति के खिलाफ दिल्ली सरकार की याचिका पर कोर्ट ने केंद्र और एलजी को नोटिस जारी किया है।11 जुलाई को अगली सुनवाई होगी।
बागी विधायकों पर कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा उद्धव गुट, सुनील प्रभु की मांग- कोर्ट स्पीकर को निर्देश दें
शिवसेना के बागी विधायकों का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। शिवसेना उद्धव गुट के विधायक सुनील प्रभु ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। प्रभु ने कोर्ट से मांग की है कि वे बागी विधायकों पर जल्द फैसला लेने के लिए स्पीकर को निर्देश दें। याचिका में प्रभु ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को इस संबंध में 3 बार ज्ञापन दिया गया। लेकिन उन्होंने अब तक इस पर फैसला नहीं लिया है।
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपए की बढ़ोतरी, दिल्ली में ये 1780 रुपए पर पहुंचा
ऑयल कंपनियों ने कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में इजाफा किया है। कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 7 रुपए की बढ़ोतरी की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1,773 रुपए से बढ़कर 1,780 रुपए हो गई। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।