आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को असम के गुवाहाटी में चुनाव कैम्पेन की शुरुआत की। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए। इस दौरान केजरीवाल ने हिमंता सरकार पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने सभा में मौजूद लोगों से कहा-आपने मौका देने में कोई कसर नहीं छोड़ी, बदले में क्या मिला? लूट और धोखा!

इतना ही नहीं CM हिमंता की जेल में डालने की धमकी के जवाब में केजरीवाल ने कहा, ‘मैं हिमंता बाबू को आमंत्रण देता हूं, चाय-नाश्ते के लिए मेरे घर आइए, आपने तो कुछ नहीं किया, मैं खुद आपको दिल्ली घुमाऊंगा, दिखाऊंगा हमने क्या काम किया है।