आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल:  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज कोलकाता में दो दिवसीय धरना शुरू हो गया है। बंगाल CM 100 दिन काम योजना और अन्य योजनाओं के लिए राशि जारी नहीं करने के चलते केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठीं हैं।

उन्होंने मोदी सरकार पर केंद्रीय योजनाओं में फंड नहीं देने का आरोप लगाया है। ममता ने मंगलवार को कहा कि केंद्रीय बजट में मनरेगा और आवास योजना के लिए एक रूपया भी नहीं दिया है।

बकाए पैसे नहीं दे रही केंद्र सरकार- बंगाल CM

बता दें कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का ये धरना प्रदर्शन पहले दिल्ली में अंबेडकरमूर्ति के सामने होने वाला था, लेकिन बाद में उन्होंने कोलकाता में ही धरने पर बैठने का फैसला किया। भुवनेश्वर जाने के दौरान ममता ने मंगलवार को बताया था कि वह 29 और 30 मार्च को केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देंगी।

उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार आम आदमी के पैसे को रोककर रख रही है। बंगाल में लोगों के रोजगार के पैसे केंद्र को लौटाना ही होगा। ममता ने कहा कि गैस की कीमतें बढ़ रही हैं। इसलिए मैं दो दिन के धरने पर बैठने जा रही हूं।