आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/ आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: एनआईटीटीटीआर भोपाल में डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती एवं स्थापना दिवस समापन समारोह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सी पी शर्मा चैयरमेन बीओजी ने इस अवसर पर कहा की डॉ बी आर अंबेडकर जी को ज्यादा से ज्यादा पढ़े एवं उनके बारे में जाने तभी सामाजिक समरसता एवं समानता आएगी। उनका व्यक्तित्व एवं कृतित्व बहुत व्यापक हे। डॉ बी आर अंबेडकर पोलिटिकल डेमोक्रेसी की जगह सोशल डेमोक्रेसी को ज्यादा महत्त्व देते थे। श्री शर्मा ने इस अवसर पर डॉ अंबेडकर के जीवन पर वर्ष भर व्याख्यान आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिए।

कार्यक्रम के विशेष अथिति डॉ खेमसिंह डेहरिया कुलपति अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय ने कहा की भारतीय संबिधान के शिल्पकार ही नहीं वरन स्वतंत्रता ,समता बंधुता के लिए संघर्ष करने बाले व्यक्तित्व थे। उन्होंने समाज सुधार राष्ट्रीयता ,प्रभुता एवं अखंडता का भी सन्देश दिया। वे कबीरदास ,महात्मा ज्योतिबा फुले एवं गौतम बुद्ध से प्रभाबित थे उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए विशेष्कर महिला सुधार हेतु भी कार्य किये।

निटर निदेशक प्रो. सी.सी. त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा की हम सभी मिल कर राष्ट्रहित में कार्य करे ताकि हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर सके। इस अवसर पर उन्होंने पिछले एक वर्ष में निटर द्वारा स्टार्ट किये गए नए नवाचारों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉ आर के दीक्षित, डॉ ए के जैन सहित संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारीगण, प्रशिक्षणार्थी थे।इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।