आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : देश में लौटते मानसून के चलते कई राज्यों में तेज बारिश हो रही है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और ओडिशा सहित 16 राज्यों में आज तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है। आज भी 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अगले पांच दिन ऐसा ही मौसम रहेगा।
सोमवार को यूपी में पिछले 24 घंटे में सामान्य से 398% ज्यादा पानी बरसा। आज बाराबंकी और लखीमपुर खीरी में स्कूल बंद रहेंगे।
उधर मध्यप्रदेश में अगले 2 से 3 दिन हल्की बूंदाबांदी होगी। 15 सितंबर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो 21 सितंबर तक रहेगा।
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
यहां तेज बारिश होगी: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर, मिजोरम।
यहां हल्की बारिश होगी : पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, बिहार।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल…
UP में आज 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 5 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
यूपी में लौटता मानसून जमकर बरस रहा है। आज भी 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है। बारिश का यह सिलसिला अगले 5 दिनों यानी 17 सितंबर तक जारी रहेगा।
MP में अगले दो दिन बूंदाबांदी; 15 सितंबर से फिर तेज बारिश का दौर
MP के गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।