आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : आज यानी गुरुवार (13 जुलाई) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 543 रुपए चढ़कर 59,329 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 54,345 रुपए हो गई है।
कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत
कैरेट भाव (रुपए/10 ग्राम)
24 59,329
22 54,345
18 44,497
69 हजार के पार हई चांदी
IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़त देखने को मिली है। ये 2,519 रुपए महंगी होकर 73,296 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को ये 70,777 रुपए पर थी।
इस महीने सोने में रही तेजी
इस महीने यानी जुलाई में अब तक सोने में बढ़त देखने को मिली है। इस महीने की शुरुआत यानी 3 जुलाई (1 और 2 जुलाई को मार्केट बंद था) को ये 58,139 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 59,329 रुपए पर है। यानी इसके दाम में 1,190 रुपए की गिरावट आई है।
साल के आखिर तक 62 हजार तक जा सकता है सोना
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि सोने में ये गिरावट स्थायी नहीं हैं। आने वाले दिनों में इसकी कीमत में फिर बढ़त देखने को मिल सकती है। अनुज गुप्ता के अनुसार साल के आखिर तक सोना फिर 62 हजार तक जा सकता है।