आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :  लिंडा याकारिनो आज यानी सोमवार से नए ट्विटर CEO के रूप में कार्यभार संभालेंगी। NBC यूनिवर्सल में ग्लोबल एडवरटाइजिंग एंड पार्टनरशिप की चेयरमैन रहीं याकारिनो ने ट्विटर पर उनके साथ काम करने के लिए एनबीसी यूनिवर्सल के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट जो बेनारोच को भी हायर किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनारोच याकारिनो के भरोसेमंद सलाहकार रहे हैं।

बिजनेस ऑपरेशन्स पर फोकस करेंगे जो बेनारोच

वॉल स्ट्रीट जर्नल के देखे गए मेमो में बेनारोच ने लिखा कि ट्विटर में उनका रोल बिजनेस ऑपरेशन्स पर फोकस करना होगा। उन्होंने कहा, ‘मैं अपने अनुभव को ट्विटर पर लाने और ट्विटर 2.0 को बनाने के लिए पूरी टीम के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।’ याकारिनो ने पिछले महीने कहा था कि वह ट्विटर 2.0 बनाने और मस्क के साथ मिलकर बिजनेस को ट्रांसफॉर्म के लिए तैयार हैं।

मस्क ने पिछले महीने दी थी नए CEO की जानकारी

ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने पिछले महीने नए CEO की जानकारी देते हुए लिखा था लिखा ‘मैं ट्विटर के नए CEO के रूप में लिंडा याकारिनो का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं! लिंडा मुख्य रूप से बिजनेस ऑपरेशन्स पर फोकस करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करूंगा।’ एलन मस्क का लक्ष्य टेस्ला और स्पेसएक्स पर ज्यादा फोकस करना है।

फॉर्च्यून, फोर्ब्स ने लिंडा को सबसे प्रभावशाली महिला चुना… जानिए इनके बारे में

59 साल की लिंडा NBC यूनिवर्सल मीडिया LLC में ग्लोबल ऐडवर्टाइजिंग एंड पार्टनरशिप्स की चेयरमैन हैं। 2011 में NBC यूनिवर्सल मीडिया से जुड़ने के बाद उन्होंने कंपनी के लिए वन प्लेटफॉर्म क्रिएट किया था। वन प्लेटफॉर्म ने प्रीमियम वीडियो ईकोसिस्टम को बदल दिया। ये प्लेटफॉर्म ऐडवर्टाइजर्स को सभी स्क्रीन और फॉर्मेट में ऑडियंस तक रीच करने में मदद करता है।

एपल, गूगल जैसे ब्रांड्स के साथ कॉमर्शियल पार्टनरशिप के लिए भी लिंडा जानी जाती हैं। वहीं फॉर्च्यून, फोर्ब्स जैसे पब्लिकेशन उन्हें प्रभावशाली और शक्तिशाली महिला चुन चुके हैं। लिंडा के एजुकेशन की बात करें तो उनके पास पेन स्टेट यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स में डिग्री हैं। लिंडा की शादी क्लाउड पीटर माद्राजो से हुई है। दोनों इटैलियन मूल के हैं और न्यूयॉर्क में रहते हैं।

ट्विटर खरीदने के बाद मस्क के 4 बड़े फैसले…

  1. CEO पराग अग्रवाल को निकाला था

एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था। इसके बाद मस्क ने कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था।