आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : ब्रोकरेज फर्म जीरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने अपनी आधी संपत्ति (50%) दान करने का फैसला किया है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार निखिल कामत ‘द गिविंग प्लेज’ मुहिम में शामिल होने वाले भारत के सबसे कम उम्र के शख्स बन गए हैं। ‘द गिविंग प्लेज’ मुहिम की स्थापना बिल गेट्स और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने की थी।
अजीम प्रेमजी, किरण मजूमदार-शॉ, रोहिणी और नंदन नीलेकणी के बाद निखिल कामत इसमें शामिल होने वाले चौथे भारतीय हैं। इसमें शामिल लोग समाज की भलाई के लिए अपनी संपत्ति का ज्यादातर हिस्सा दान करते हैं।
निखिल कामत के पास 9 हजार रुपए की संपत्ति
फोर्ब्स के मुताबिक 35 साल के निखिल कामत की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर ( 9 हजार रुपए) है। वे जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योगदान करने की योजना बना रहे हैं। यह कामत के खुद के फाउंडेशन यंग इंडियन फिलैंथ्रोपिक प्लेज के अतिरिक्त है।
यह फाउंडेशन स्टार्टअप इकोसिस्टम के लीडर्स के साथ मिलकर काम करता है ताकि वे परोपकार के कामों के लिए अपनी संपत्ति का कम से कम 25% दान कर सकें। द गिविंग प्लेज मुहिम में अब तक 29 देशों के 240 हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।
FY22 में किया 100 करोड़ रुपए का दान
वित्त वर्ष 2021-2022 (FY22) में कामथ ने 100 करोड़ रुपए दाम किए थे। एडलगिव-हुरुन इंडिया फिलैंथ्रॉपी लिस्ट 2022 के अनुसार इसके चलते वे भारत में नौवें सबसे बड़े दानदाता बन गए।
शतरंज के लिए छोड़ दी थी पढ़ाई
इसके को-फाउंडर निखिल कामथ ने प्रोफेशनल शतरंज के लिए अपनी पढ़ाई नौंवी कक्षा में ही छोड़ दी थी। कामथ ने साल 2002 में अंडर-16 लेवल इंटरनेशनल टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।
17 साल की उम्र में शुरू कर दी थी पहली नौकरी
कामथ ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि महज 17 साल की उम्र में उन्होंने नौकरी करना शुरू कर दिया था और उनकी पहली नौकरी एक कॉल सेंटर की थी, जहां उन्हें सिर्फ 8,000 रुपये सैलरी मिलती थी।